भारत समाचार
कोडा भर्ती, छापे जारी

आयकर विभाग के एक उच्चा अधिकारी ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री के असहयोग के कारण जांच के निष्कर्ष पर पहूंचने में देरी हो रही है। कोडा के आईटी अधिकारियों से सहयोग करने के बारे में पूछे जाने पर महानिदेशक (आईजी जांच) अंजनी कुमार ने संवाददाताओं से कहा, कुछ खास नहीं है। अगर हमें ठीक से ढंग से सहयोग मिल जाए तो जाच कार्य जल्द समाप्त हो जाएगा। झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री कोडा के आयकर विभाग के अधिकारी कथित हवाला लेनदेन और अवैध निवेश के मामले में पूछताछ कर रहे है।




















