भारत समाचार
सचिन नए युग के सर्वश्रेष्ठ खिलाडी : संगकारा

भारत के खिलाफ तीन टेस्ट, पांव वनडे और दो टवंटी-20 मैचों की सीरीज खेलने अपनी टीम के साथ कल यहां पहुंचे संगकारा ने कहा कि सचिन बेहतरीन खिलाडी है। इतने लंबे समय तक भारतीय दर्शकों की कसौटी पर खरा उतरना सचमुच तारीफ के काबिल है। सचिन के आंकडे ही उनकी महानता बयां करने के लिए काफी हैं। सचिन आधुनिक जमाने के सर्वश्रेष्ठ खिलाडी है। उनकी तुलना सर्वकालिक महान बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के डान बै्रडमैन और अन्य महान खिलाडियो से ही की जा सकती है।




















