भारत समाचार
मैडोना से शर्माते थे जैक्सन

51 वर्षीय गायिका ने कहा कि उन्होंने जैक्सन के लिए कुछ गीत भी लिखे लेकिन वह उनकी शैली के संगीत से बेहद शर्माते थे। मैडोना ने कहा कि हमने कुछ समय साथ गुजारा और दोस्त बन गये लेकिन ऎसा फिर कभी नहीं हुआ। मैने उनके लिए कुछ शब्द लिखे और उन्हें भेंट किये पर वह उस पर काम करना नहीं चाहते थे। उन्होंने कहा कि वह उकसाऊ नहीं होना चाहते थे। यह कुछ ऎसा था कि क्वेनटिन टारेनटिनों से कहा जाये कि वह अपनी फिल्मों में हिंसा न रखे। दवा के अत्याघिक सेवन के चलते गत जून में निघन हो गया था।
"लाइक ए वर्जिन" गीत को आवाज देने वाली मैडोना ने इस महीने की शुरूआत में एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवाड्र्स के मौके पर दिये भावुक भाषण में जैक्सन को श्रद्धांजलि दी।




















