कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पेरिस मास्टर्स : साफिन दूसरे दौर में

पेरिस। मरात साफिन ने फ्रांस के क्वालीफायर थियरे एसियोन को 6-4, 4-6, 7-6 से हराकर पेरिस मास्टर्स टेनिस के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। रूस के इस धुरंधर ने पेरिस मास्टर्स के बाद टेनिस का अलविदा कहने का फैसला किया है। अब उनका सामना अमेरीकी ओपन चैपियन जुआन मार्टिन डेल पोट्रो से होगा। चार साल पहले यहां खिताब जीत चुके थामस बर्डीच ने भी फ्रांसीसी क्वालीफायर विंसेट मिलोट का 6-3, 7-6 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। अब उनका सामना स्पेन के 14वीं वरीयता प्राप्त टामी राबरेडी से होगा। इटली के आंद्रियास सेप्पी, अमेरीका के जान इसनेर, फ्रांस के सेबेस्टियन ग्रोसज्यां और क्रोएशिया के इवो कार्लाविच भी दूसरे दौर में पहुंच गई है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें