मुंबई। मशहूर गायक अदनान सामी निर्देशक संजय लीला भंसाली की बहन बेला सहगल द्वारा निर्देशित अपनी पहली डेब्यू फिल्म करने जा रहे है। सूत्रों के अनुसार, अदनान का पिछला समय काफी मुश्किलों भरा था। अपनी वाइफ जेबा बख्तियार से अपने बेटे अजान की कस्टडी को लेकर लंबा केस झेलने के बाद अपनी दूसरी पत्नी सबा गलाकारी से भी उनका सिर्फ डेढ साल में ही डिवोर्स हो गया। अदनान अब अपने कैरियर पर फोकस करना चाहते है। अदनान कहते है कि वह इन दिनों एक एलबम बनाने में जुटे हुए है। वहीं उनकी डेब्यू फिल्म एक कॉमेडी फिल्म है। अभी इस फिल्म की हीरोइन फाइनल नहीं हुई है।
भारत समाचार
कॉमेडी फिल्म में अदनान





















