कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मनु शर्मा ने किया तिह़ाड जेल में सरेंडर

नई दिल्ली। पेरोल के दुरूपयोग का मामला मीडिया में छाने के बाद जेसिका लाल की हत्या का दोषी मनु शर्मा मंगलवार को सरेंडर करने तिह़ाड जेल पहुंच गया और जेल नंबर दो में सरेंडर कर दिया। ज्ञात रहे शनिवार की रात मनु शर्मा को दिल्ली के लैप रेस्त्रां में देखा गया था। इसकी पुष्टि लैप के मालिक बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने भी की है। अर्जुन ने बताया कि मनु करीब 10 मिनट के लिए रेस्त्रां में आया था। अर्जुन ने कहा कि हमने पुलिस को इस बारे में पूरी मदद की है। वह साहिल ढींगरा नाम के एक शख्स के साथ क्लब में आया था। इससे पहले मंगलवार को दिल्ली सरकार ने जेसिका लाल हत्याकांड के दोषी मनु शर्मा के मुद्दे पर दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। सरकार ने पूछा है कि चंडीगढ़ और अंबाला में रहने के लिए पेरोल पर रिहा मनु शर्मा दिल्ली कैसे आया। दिल्ली सरकार ने पुलिस से चौबीस घंटे में जवाब देने को कहा है।
लोगों के मुताबिक कानून को ठेंगा दिखाकर मनु शर्मा न सिर्फ अपने पिता के लिए चुनावी तैयारी कर रहा था बल्कि दिल्ली के मशहूर नाइट क्लब में मौज मस्ती भी कर रहा था। खास बात यह है कि मनु की पेरोल अवधि बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने सिफारिश की थी। पेरोल के दौरान मनु शर्मा को होटल सम्राट के लैप डिस्कोथेक में भी देखा गया था। मनु शर्मा 22 सितंबर से मां की बीमारी के बहाने एक महीने के पेरोल पर था। लेकिन बाद में मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की सिफारिश चिट्ठी पर उसकी पेरोल अवधि एक माह और बढ़ा दी गई थी।
इस दौरान हरियाणा के विधानसभा चुनाव हुए और उनमें मनु शर्मा के पिता विनोद शर्मा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते हैं। विगत रविवार को मनु की मां को भी चंडीगढ़ में प्रेस से मुखातिब होते देखा गया। इसके बाद उसके पेरोल के आधार पर सवाल ख़डे हो गए।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें