कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ब्लैकबेरी सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं करेगी

नई दिल्ली। ब्लैकबेरी मोबाइल कंपनी को लेकर सरकार द्वारा उठाए जा रहे सुरक्षा सवालों के जवाब को स्पष्ट करते हुए कंपनी ने सरकार को एसएमएस की निगरानी की अनुमति से इंकार कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यदि वह सरकार को कंपनी के मोबाइल से भेजे जाने वाले संदेशो की निगरानी की अनुमति देती है तो इससे कंपनी और उसके ग्राहकों के रिश्ते पर इसका असर पड सकता है। गौरतलब है कि भारत सहित कई देशों की सरकारौं ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए ब्लैकबेरी फोन बनाने वाली कनाडा की कंपनी रिम को डाटा उपलब्ध कराने को कहा था। ब्लैकबेरी कंपनी के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वे इस पर कोई समझौता नहीं कर सकते। भारत सरकार का कहना है कि उसे अभी रिम की तरफ> से कोई औपचारिक जवाब नहीं मिला है। सरकार जवाब मिलने के बाद ही कोई फैसला करेगी।
उल्लेखनीय है कि सुरक्षा चिंताओं की वजह से सऊदी अरब ने ब्लैकबेरी पर रोक लगाने की घोषणा कर दी है। जबकि संयुक्त अरब अमीरात ऎसी रोक पर विचार कर रही है। 

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें