भारत समाचार
गिल ने "मेजर घ्यानचंद" की मूर्ति पर फूल चढाए

खेलमंत्री ने सभी को संबोघित करते हुए कहा कि हिन्दुस्तान के खेलों को एवरेस्ट पर पहुंचाने में पंजाब रेजीमेंट के इस जवान ने बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। उन्होंने देश में हॉकी के माघ्यम से खेलों का प्रचार और प्रसार ऎसे समय शुरू किया जब देश गुलाम था। गिल ने कहा कि हम हॉकी को आगे बढाने में लगे है। इसलिए हमने इसकी राष्ट्रीय टीम के लिए विदेशी कोच "जोस ब्रासा" को नियुक्त किया है और उम्मीद है कि हम भविष्य में इस खेल में अच्छा करेंगे।
अगले साल होने वाले राष्ट्रमंडल की तैयारियों के बारे में बताते हुए साईकिलिंग और निशानेबाजी में कुछ खास तैयारियों नहीं हुई थी। तालमेल में कुछ दिक्कते थी लेकिन अब उन्हें सुलझा लिया गया है। मैने सभी इंजीनियरों के साथ भी बैठक की है और अब यह काम अच्छी रफ्तार से चल रहा है।




















