कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

काली कमाई पर कसेगा शिकंजा : प्रणव

नई दिल्ली। भारत ने कहा कि वह कर चोरी का पता लगाने के लिए उन सभी 77 देशों के साथ फिर से बातचीत करेगा जिनके साथ दोहरे कराधान से बचाव के समझौते किए गए हैं।
वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने भारत आर्थिक शिखर बैठक में कहा, "मैंने राजस्व विभाग से उन सभी 77 देशों के साथ किए गए दोहरा कराधान बचाव समझौतों पर फिर से बातचीत शुरू करने को कहा है जिनके साथ हमारा करार है। ताकि हम कर चोरी और कर बचाव से संबद्ध सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान कर सकें।
राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के एक दल के दोहरा कराधान बचाव समझौते पर बातचीत के लिए स्विटजरलैंड जाने की संभावना है। पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों ने स्विस बैकों में रखे गए काले धन के मुद्दे को उठाया था। इस संबंध में एक याचिका उच्चातम न्यायालय में लंबित है। दोहरे कराधान से बचने के लिए संधियों का फायदा उठाने के बारे में मुखर्जी ने कहा कि देश कर संहिता के जुडे़ ओईसीडी माडल को अपनाने पर सहमत हो गया है जिसमें सूचनाओं के आदान-प्रदान का उल्लेख है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें