कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडल खेल के दौरान नहीं परोसा जाएगा बीफ

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले राष्ट्रमंडल खेल के दौरान बीफ नहीं परोसा जाएगा। राष्ट्रमंडल खेल के खेल गांव में कैटरिंग के सलाहकार अजय ग्रोवर ने खेल गांव के डाइनिंग हाल में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जैसा हम पहले भी स्पष्ट कर चुके है और फिर स्पष्ट कर रहे है कि इन खेलों के दौरान बीफ नहीं परोसा जाएगा।

ग्रोवर ने खेल गांव की खाने की व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि यह भारत का सबसे बडा किचन है जहां 71 देशों के 7000 एथलीटों एवं अधिकारियों के लिए हर किस्म का खाना परोसा जाएगा। उन्होंने बताया कि भोजन व्यवस्था को छह क्षेत्रों में बांटा गया है जिसमें एशियाई, अफ्रीका, यूरोपीय कांटीनेटल और वैजेटेरियन शामिल हैं ताकि किसी भी देश के खिलाडी को खाने को लेकर किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पडे। ग्रोवर ने कहा कि भारत के इस सबसे बडे किचन में 250 शेफ काम कर रहे हैं जो एथलीटों के स्वाद और पंसद का पूरा ध्यान रखेंगे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें