कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

जम्मू : बस खाई में गिरी आठ की मौत, 25 घायल

जम्मू। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में एक मिनी बस के गहरी खाई में गिरने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस हादसे में सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई तथा 25 अन्य घायल हो गए जिनमे से 15 की हालत नाजुक है।
उन्होंने कहा यह बस पुंछ जिले के गांव नून बांदी से पुंछ जा रही थी। दिन के सवा बारह बजे बांदी चाकुओ के समीप एक तीव्र मोड पर चालक बस को नियंत्रित नहीं कर सका जिससे बस गहरी खाई में जा गिरी। सूत्रों के मुताबिक घायलों में से एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। इस हादसे में मरने वालों की संख्या आठ हो गई जबकि 14 यात्रियों को विमान के जरिये जम्मू लाकर सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
हादसे की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय पुलिस सेना और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू कर दिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों की पहचान चार वर्षीय मुन्ना, शमशद, मोहम्मद अफजल जफर हुसैन मोहम्मद अशरफ, मोहम्मद इरशाद, तालिब हुसैन और नूर अख्तर के रूप में की गई है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें