कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

फिरोजाबाद से गरजे बब्बर

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को राज बब्बर की बगावत भारी प़ड गई। उन्होंने उनकी बहू को, उन्हीं के किले फिरोजाबाद में घुसकर करारी शिकस्त दी है। इस सीट को मुलायम के पुत्र अखिलेश यादव ने खाली की थी। सालों से सपा का मजबूत किला बनी रही इस सीट पर कांग्रेस ने पताका फहरा दी है।
कांग्रेस प्रत्याशी और बॉलीवुड अभिनेता राज बब्बर ने यहां से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव को 85 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया है। डिंपल मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू और अखिलेश यादव की पत्नी हैं। यहां मुलायम के बेटे अखिलेश यादव के इस्तीफे के कारण उपचुनाव हुआ था। अखिलेश कन्नौज और फिरोजाबाद से सीटों से लोकसभा चुनाव ल़डे और जीते थे। इसके बाद उन्होंने फिरोजाबाद सीट से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी को उम्मीद थी कि अखिलेश की पत्नी को यहां से वह आसानी से जिता ले जाएगी, मतदाताओं ने उनको तग़डा झटका दे दिया।
कांग्रेस ने सपा के ही बागी राज बब्बर को अपना प्रत्याशी बनाकर डिंपल के खिलाफ मैदान में उतार दिया। वैसे मुलायम सिंह को मंगलवार को आए उपचुनावों के नतीजों में सिर्फ यही झटका नहीं लगा है, राज्य विधानसभा की 11 सीटों के लिए हुए उपचुनाव में उन्हें मुंह की खानी प़डी है। मुलायम सिंह की पार्टी उनके गृह जिले इटावा में ही दो सीटें गंवा बैठी। सत्तारूढ़ बसपा को इन उपचुनावों में आठ स्थानों पर सफलता मिली है जबकि एक में कांग्रेस और दो निर्दलीयों की झोली में गई हैं। सपा और भाजपा यहां खाता भी नहीं खोल पाई।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें