भारत समाचार
उडीसा: सुरंग मे धमाका, तीन जवान शहीद

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार धमाका यहां से करीब 40 किलोमीटर दूर माओवादियों के प्रभुत्व वाले एमवी-66 क्षेत्र में उस समय हुआ जब सीआरपीएफ कर्मी संभवत: राशन लेने एक वैन में सवार होकर मधुवन-89 से लक्ष्मीपुर की ओर जा रहे था। धमाके से मारे गए सीआरपीएफ के अधिकारी की पहचान भूपिंदर सिंह के रूप में हुई है। घटना के समय काफिले में 3-4 वाहन थे जो नष्ट हो गए।




















