कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बिहार में नक्सलियों ने भाजपा नेता के घर की लूटपाट

पटना। बिहार के नक्सल प्रभावित गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने बुधवार देर रात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गया जिला इकाई के उपाध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी के करीबी धर्मराज शर्मा के घर धावा बोलकर जमकर लूटपाट की और सामानों में आग लगा दी। पुलिस के अनुसार कोसिया गांव में करीब 50 से 60 की संख्या में नक्सलियों ने शर्मा के घर धावा बोलकर घर से सभी लोगों को पहले बाहर निकाला फिर वहां रखे अनाज सहित सभी सामानों को अपने साथ लेते गए। जो सामान नक्सली नहीं ले जा सके उसमें उन्होंने आग लगा दी। पुलिस के मुताबिक शर्मा घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे।
गया जिले के पुलिस अधीक्षक अमित लोढ़ा ने गुरूवार को बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। नक्सलियों को पक़डने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि करीब एक माह पूर्व नक्सलियों ने विधानसभा अध्यक्ष चौधरी को अपने क्षेत्र इमामगंज में नहीं आने की चेतावनी दी थी परंतु पिछले सप्ताह चौधरी ने क़डी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इमामगंज का दौरा किया था।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें