कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अपह्वत राजद उम्मीदवार सिंह सुरक्षित लौटे

लातेहार (झारखंड)। झारखंड के लातेहार जिले में संदिग्ध नक्सलियों द्वारा अगवा किए गए राजद प्रत्याशी रामचंद्र सिंह आज सुरक्षित लौट आए। पुलिस ने बताया कि सिंह अपने सहयोगी के साथ लातेहार पुलिस थाने लौट आए। धनुकुआं गांव में एक समारोह में शामिल होने के बाद वहां से लौटने समय सिंह और उनके समर्थकों को संदिग्ध माओवादियों ने गुरूवार रात अगवा कर लिया था। अपहरणकर्ताओं ने सिंह के पांच समर्थकों को रास्ते में ही छो़ड दिया लेकिन उन्हें और उनके एक साथी को अपने साथ ले गए। अगवा किए जाने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पिछली विधानसभा में रामचंद्र सिंह मनेका विधानसभा सीट से राजद के विधायक थे। पार्टी ने उन्हें आगामी चुनावों में फिर अपना उम्मीदवार बनाया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें