कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बीजेपी का दिल्ली में हल्लाबोल

नई दिल्ली। महंगाई के खिलाफ बीजेपी ने आज पूरी दिल्ली में हल्लाबोल मचाकर रख दिया है। बंद को कामयाब बनाने के लिए पार्टी ने तरह-तरह के तरकीबों का सहारा लिया। पार्टी ने कहा है कि इस बंद के जरिए दिल्ली वालों के गुस्से को आवाज देने की कोशिश की है, ताकि सरकार अपनी दोषपूर्ण नीतियों को बदले। इस बंद के जरिए दिल्ली वालों को गुस्से को आवाज देने की कोशिश की है, ताकि सरकार अपनी दोषपूर्ण नीतियों को बदले।
इस बंद से दिल्ली वालों को दिक्कत न हो इसलिए आवश्यक सेवाओं और ट्रांसपोर्ट को बंद के दायरे से बाहर रखा गया है। पार्टी के सीनियर नेताओं ने बताया कि इस बंद को कामयाब बनाने के लिए दिल्ली के व्यपारियों के अलावा सभी वर्गो का उसे पूरा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली वाले सरकार की नीतियों की वजह से कराह रहे है।
अब तक तो खाने-पीने की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे थे लेकिन अब सरकार ने डीटीसी, मेट्रो और बिजली के दाम बढ़ाकर पब्लिक के लिए दिल्ली में रहना तक मुश्किल कर दिया है। पार्टी नेताओं प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा, विजय गोयल, मदनलाल खुराना और डॉ. हर्षवर्धन ने दिल्ली वालों से भी अपील की है कि वे बंद में शालि होकर दिल्ली और केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना संदेश दे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें