नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत के पकंज आडवानी ने विश्व बिलियर्ड के फाइनल में वार्डस रसेल को हराकर विश्व बिलियर्ड चैम्पियन का खिताब जीत लिया है। लीग में खेले गये फाइनल मैच में आडवानी ने पिछली बार के चैम्पियन और 9 बार विश्व बिलियर्ड का खिताब जीतने वाले रसेल को 20-30 और 12-53 के अन्तर से पराजित किया। आडवानी विश्व बिलियर्ड का खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाडी बन गये है। आडवानी से पहले सन 1992 में भारत के दीप सेठी ने विश्व बिलियर्ड चैम्यिपनशिप का खिताब जीता था।