भारत समाचार
पटरी पर आ रही अर्थव्यवस्था

सीआईआई की राष्ट्रीय परिषद की मुंबई की बैठक मे सदस्यों ने कहा कि हालांकि बैंकों की ऋण क्षमता अभी भी सुस्त है लेकिन पूंजी बाजार के वित्त स्त्रोत के कुछ हद तक इसकी भरपाई की जा सकती है। सीआईआई द्वारा जारी अर्थव्यवस्था की रिपोर्ट के अनुसार सरकार के आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज से उद्योग और सेवा क्षेत्र मंदी से लगभग उबर गए है, लेकिन कृषि क्षेत्र का प्रदर्शन निराशाजनक बना हुआ है।
परिसंघ के महानिदेशक चद्रजीत बनर्जी ने कहा, आर्थिक संकेत अच्छे है, औद्योगिक उत्पादन में उल्लेखनीय तेजी आई में स्थिरता आई है तथा पूंजी का प्रवाह लौटा है। उन्होंने कहा कि ऎसी अच्छी संभावनाओं के बावजूद कृषि का खराब प्रदर्शन चालू वित्त वर्ष में वृद्धि दर पर असर डाल रहा है।




















