भारत समाचार
पटना: डॉक्टरों की ह़डताल सातवें दिन भी जारी

इधर, डीएमसीएच की जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रभात ने दावा किया कि जूनियर डॉक्टरों की ह़डताल पूरी तरह सफल है। इधर, राज्य मानवाधिकार आयोग ने ह़डताली चिकित्सकों के प्रति सख्त रवैया अपनाते हुए उनका कॉन्ट्रैक्ट रद्द करने का निर्देश दिया है। आयोग के अध्यक्ष जस्टिस एस.एन.झा ने बताया कि आयोग का मानना है कि ह़डताली जूनियर डॉक्टरों का रवैया असंवैधानिक है। उन्होंने बताया कि आयोग ने राज्य सरकार को भी ह़डताल समाप्त कराने की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया गया है। ह़डताल के कारण मरीजों का पलायन जारी है। ह़डताल के दौरान अब तक 71 लोगों से ज्यादा लोगोे की मौत की खबर है।




















