भारत समाचार
सचिन का विकेट था सर्वश्रेष्ठ : वेलेगेदारा

इस 28 वर्षीय ने अपने दूसरे टेस्ट में गेंदबाजी की अगुवाई करते हुए सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग और तेदुलकर को पेवेलियन भेजा। उन्होंने कहा कि मैने सही लाइन एवं लेंथ में गेंदबाजी की। तीनों विकेटों में सचिन का विकेट सर्वश्रेष्ठ था। तेंदुलकर ने पहले गेंद पर चौका जडा, लेकिन वेलेगेदारा ने इन स्विंगर से उन्हें बोल्ड किया वेलेगेदारा चेन्नई में एमआरएफ पेस अकादमी में ट्रेनिंग ली है। वेलेगेदारा ने कहा कि उन्होंने 2007 में इंग्लैड के खिलाफ गाले में एक टेस्ट खेला था और इसके बाद टीम से बाहर हो गए क्योकि उन्हें पिच पर दौ़डने में कुछ समस्या हो रही थी। उन्होंने कहा कि मै बाहर हो गया था क्योकि मै खतरनाक क्षेत्र में दौ़ड रहा था, लेकिन इसके बाद मैने यह समस्या सुलझा ली है।




















