कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ब्रrाांड को ईश्वर ने नहीं बनाया

लंदन। ब्रिटेन के भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग ने कहा कि ब्रम्हाण्ड की संरचना भौतिक विज्ञान के निश्चित नियमों की वजह से हुआ है और इसके निर्माण में ईश्वर की कोई भूमिका नहीं है। समाचार पत्र "द टेलीग्राफ" के अनुसार हाल ही में आई अपनी किताब "द ग्रांड डिजाइन" में हॉकिंग ने लिखा है, ""गुरूत्वाकर्षण के नियम के मौजूद होने की वजह से ब्रम्हाण्ड बिना किसी की मदद के खुद को तैयार कर सकता है। ब्रम्हाण्ड के स्वाभाविक रचना का कोई कारण न होने के बजाय कुछ तो वजह है। आखिर ब्रम्हाण्ड का अस्तित्व क्यों हैक् हमारा अस्तित्व क्यों हैंक्"" हॉकिंग ने इसाक न्यूटन के उस सिद्धात को खारिज कर दिया। जिसमें उन्होंने कहा था कि ब्रम्हाण्ड की रचना स्वाभविक ही शुरू नहीं हुई थी, बल्कि ईश्वर ने इसको गति प्रदान की। किताब में हॉकिंग ने लिखा है, ""नीले प्रकाश को जलाने के और ब्रम्हाण्ड को चलाने के लिए भगवान के स्पर्श की जरूरत नहीं है।"" इसके पहले आई अपनी किताब "ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम" में हॉकिंग ने दुनिया के निर्माण में ईश्वर का हाथ होने की संभावना को खारिज नहीं किया था। अमेरिकी भौतिकविज्ञानी लियोनार्ड लोडिनो "द ग्रांड डिजाइन" के सह लेखक हैं। इस पुस्तक का 9 सितंबर को लोकार्पण किया जाएगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें