कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भारोत्तोलन संघ में इस्तीफे

नई दिल्ली। एक के बाद एक छह भारातोलकों के डोप टेस्ट यानी नशीली दवा लेने के टेस्ट दोषी पाए जाने के बाद भारतीय भारोत्तोलक परिसंघ के सभी पदाधिकारियों ने सोमवार का इस्तीफे दे दिए है। माना जा रहा है कि भारोतोलन परिसंघ की आपात बैठक में केन्द्रीय खेल मंत्रालय और ओलंपिक एसोसिएशन के दबाव मे कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने इस्तीफे दिए है। केन्द्रीय खेल मंत्री एमएस गिल ने सोमवार को सुबह केन्द्रीय विद्यलय के खेल समारोह में कहा था कि भारतीय भारोत्तोलक परिसंघ को देश से काफी मांगनी चाहिए।
अभी यह आशंका बनी हुई है कि छह खिलाडियों के डोप टेस्ट में पकडे जाने की वजह से भारतीय भारोत्तोलन परिसघ को आगामी राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने से रोक दिया जाए। ऎसे में मेजबान भारत की टीम भारोत्तालन के किसी प्रतियोगिता में हिस्सा नही ले सकेगी। सूत्रों के अनुसार विश्व भारोत्तोलन परिसंघ की बैठक दक्षिण कोरिया में होने जा रही है। इस बैठक में भारत पर प्रतिबंध लगाने के बारे में विचार किया जाना है।
उल्लेखनीय है कि यदि एक साल के किसी देश के तीन से ज्यादा खिलाडी नशीली दवा लेने के दोषी पाए जाते है तो उसे देश पर चार साल के लिए प्रतिबंध लगाया जा सकता है। पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से कहा कि केन्द्रीय खेल मंत्री एमएस लिग ने ओलंपिक एसोसिशन के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी ने कहा था कि वे भारोत्तोलक परिसंघ के मामले को ठीक करें। इसके बाद सुरेश कलमाडी ने भारोत्तोलन परिसंघ के पदाधिकारियों से बात की थी सूत्रों का कहना है कि पूरी कार्यकारिणी के इस्तीफे के फैसले से ओलंपिक संघ और खेल मंत्रालय को अवगत करा दिया गया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें