कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अयोध्या पर बातचीत के दरवाजे बंद नहीं

हैदराबाद। अखिल भारतीय मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने शुक्रवार को कहा कि उसने अयोध्या मामले पर बातचीत के दरवाजे बंद नहीं किए हैं, मगर उसे इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने का अधिकार है। बोर्ड के सहायक महासचिव और प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुल रहीम कुरैशी ने कहा कि बोर्ड ने फैसला किया है कि उसे सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने का अधिकार है और यह उसकी जिम्मेदारी है। फिर भी उसने संविधान के बुनियादी मूल्यों तथा शरीयत के नियमों के दायरे में भारतीय मुस्लिमों की गरिमा बनाए रखने वाले किसी भी नुस्खे के लिए अपने दरवाजे बंद नहीं किए हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी के पास बातचीत का कोई नुस्खा है, तो उसे बोर्ड अध्यक्ष मौलाना रबी हस्नी नदवी और महासचिव मौलाना सैयद निजामुद्दीन से संपर्क करना चाहिए, लेकिन अभी किसी भी नुस्खे पर चर्चा नहीं हो रही है और बाबरी मस्जिद मुद्दे पर किसी के साथ बातचीत करने के लिए किसी को भी अधिकृत नहीं किया गया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें