कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पन्ना अभयारण्य में दो बाघ शावक गायब

नई दिल्ली। पन्ना अभयारण्य में एक माह पहले गायब दो बाघ शावकों को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है।
आशंका जताई जा रही है कि वे मर चुके हैं। लेकिन अधिकृत तौर पर इस बात की पुष्टि की जानी अभी बाकी है। पन्ना अभयारण्य के निदेशक एसआर मूर्ति ने कहा कि विभाग के अधिकारी बाघिन की गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए थे जो फिलहाल पांच महीने के अपने दो शेष शावकों के साथ है। उन्होंने कहा- हम अभी अशान्वित हैं। संभव है कि बाघिन ने उन्हें कहीं सुरक्षित जगहों पर छिपाया हो। मूर्ति ने कहा कि वे गायब शावक मर गए हैं तो इसमें कोई आश्चर्य नही है क्योंकि यह एक प्राकृतिक घटना हैं। बाघों मे मृत्यु दर 50 फीसद के आसपास है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें