भारत समाचार
अहमदाबाद टेस्ट : भारत की पहली पारी 427 रन समाप्त

हरभजन ने 22 ओर जहीर खान ने 12 रनों का योगदान दिया। इशाांत शर्मा बिना खाता खोले पविलियन लौटे। अमित मिश्रा सात रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले मैच के पहले दिन कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और मिस्टर भरोसेमंद राहुल द्रविड की शानदान शतकीय पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने छह विकेट के नुकसान पर 385 रन बना लिए थे। द्रविड ने 177 रनों की अपनी पारी के दौरान 251 गेंदों का सामना किया और 26 चौके तथा एक छक्का लगाया। उन्होंने पांचवें विकेट के लिए युवराज सिंह के साथ 125 ओर छठे विकेट के लिए धोनी के साथ 224 रनों की अहम साझेदारियों की गौरतलब है कि भारत और श्रीलंका के बीच इस सीरीज में तीन टेस्ट मैच खेले जाने है।




















