कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

एल एण्ड टी को 1,449 करो़ड रू. का ठेका मिला

नई दिल्ली। इंजीनियरिंग एवं निर्माण क्षेत्र की कम्पनी लार्सन एण्ड ट्रूबो (एल एण्ड टी) को छत्तीसगढ़ में 1,200 मेगावॉट का बिजली संयंत्र बनाने के लिए 1,449 करो़ड रूपये का ठेका मिला है।

कम्पनी ने अपने बयान में कहा, ""लार्सन एण्ड ट्रूबो को भास्कर समूह के स्वामित्व वाले डीबी पावर लिमिटेड की ओर से 1,449 करो़ड रूपये का ठेका मिला है। डीबी पावर के 600 मेगावॉट की दो इकाईयों निर्माण का संपूर्ण काम करेगी।"" छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चंपा जिले में बनने वाला यह संयंत्र 31 महीनों में पूरा होगा। कम्पनी इस संयंत्र की डिजायनिंग, इंजीनियरिंग, आपूर्ति, निर्माण और उत्पादन शुरू करने का काम करेगी। कम्पनी ने उच्चा ताप भियां और टर्बाइन बनाने के लिए जापानी कम्पनी मित्सुबिसी से संयुक्त उपक्रम स्थापित किया है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें