भारत समाचार
उत्तराधिकारी की तलाश में टाटा ग्रुप

सूत्रों की मानें तो टाटा समूह का उत्तराधिकारी समूह के बाहर से भी हो सकता हैं। वहीं, उत्तराधिकारी महिला भी हो सकती हैं। रतन टाटा साफ कर चुके हैं कि टाटा ग्रुप की कमान संभालने के लिए जिसे चुना जाएगा। वो भारतीय या फिर विदेशी भी हो सकता हैं। वो मानते है कि अगर आगामी चेयरमैन भी भारतीय होता है तो बदलाव आसान रहता। लेकिन अब टाटा समूह का 65 प्रतिशत लाभ विदेश से आता हैं और इस सूरत में किसी विदेशी का इस पद पर बैठना भी ठीक होगा।
गौरतलब है कि अब तक सिर्फ चेयरमैन टाटा परिवार के रहे हैं। हालांकि, फिलहाल किसी भी परिवार के सदस्य को उत्तराधिकारी के उम्मीदवार के तौर पर चुना नहीं गया हैं।




















