लंदन। हॉलीवुड रॉक स्टार रॉड स्टीवर्ट पर कानूनी बिल ना चुकाने के आरोप में 33 लाख डॉलर का मुकदमा दायर किया गया हैं। सूत्रों के अनुसार गायक के पूर्व वकीलों का दावा है कि रॉड पर अभी भी तीन अलग-अलग मामलों का बकाया हैं। वे लोग 20 से अधिक वर्षो से स्टीवर्ट के लिए काम कर रहे हैं। लॉस एंजेलिस की अदालत में दाखिल दस्तावेजों में अधिकारियों का दावा है कि स्टीवर्ट पर 33 लाख डॉलर का कानूनी शुल्क बकाया हैं।