भारत समाचार
भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट मैच ड्रॉ

वीवीएस लक्ष्मण 51 रन बनाकर नाबाद रहे,जिससे भारत चार विकेट पर 412 रन बनाकर मैच ड्रॉ कराने में सफल रहा। मैच के शुरूआती सत्र को छोडकर बाकी सभी दिन मोटेरा की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल रही और यहां तक कि पांचवें दिन भी मुथैया मुरलीधरन और रंगना हैराथ जैसे स्पिनरों को भी विकेट से अपेक्षा के मुताबिक टर्न नहीं मिला।
भारत ने पहली पारी में 426 रन बनाए थे। जिसके जवाब में श्रीलंका ने सात विकेट पर 760 रन पर पारी समाçप्त की घोषण कर दी थी। भारत ने मैच के चौथे दिन ही दो विकेट पर 190 रन बनाकर मैच बचाने की तरफ मजबूती से कदम बढाए थे। भारतीयों ने हालांकि पांचवें दिन काफी धीमी बल्लेबाजी की ओर अंतिम सत्र में तो सबकी दिलचस्पी केवल तेदुलकर के शतक को लेकर बनी रही। उन्होंने चनाका वेलेगेदारा की गेंद पर एक रन लेकर सैकडा पूरा किया, जिसके तुरंत बाद दोनों कप्तान मैच ड्रॉ करवाने पर सहमत हो गए। श्रृंखला का दूसरा टेस्ट मैच 24 नवंबर से कानपुर में खेला जाएगा।




















