कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अपनी ही भाषा से डरी गई विद्या

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन निर्देशक अभिषेक चौबे की फिल्म "इश्किया" में अपनी भाषा लेकर डर गई। फिल्म में उनका पात्र अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता हैं। विद्या ने बताया कि मैं फिल्म में संवाद को लेकर बहुत डरी हुई थीं। मैंने अपने निजी जीवन में कभी भी इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं किया।
लेकिन पटकथा की मांग ऎसी थीं कि मुझे ऎसी भाषा बोलनी पडी। उनका कहना है कि भाषा की वजह से ही उन्होंने सेट पर कभी भी शॉट से पहले संवादों का अभ्यास नहीं किया। फिल्म के निर्माता विशाल भारद्वाज है और इसका निर्देशन अभिषेक चौबे ने किया हैं। फिल्म में अरशद वारसी और नसीरूद्दीन शाह भी अहम भूमिकाओं में हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें