कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

गिरावट के साथ सिमटे शेयर बाजार

मुंबई। दिनभर चले उतार-चढाव के बाद आखिरकार देश के शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। दिनभर बाजार एक छोटे से दायरे में कारोबार करता रहा। रीयल्टी, ऑटो और बैंकिंग में तेजी रही लेकिन एफएमसीजी, मेटल्स और कैपिटल गुड्स स्टॉक्स बाजार पर भारी पडे। बीएसई का सेंसेक्स 57 अंक नीचे 17,343 पर और एनएसई का निफ्टी 18 अंक की गिरावट के साथ 5,169 पर बंद हुआ। एनएसई के मंझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.06 प्रतिशत की मजबूती रही। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.33 प्रतिशत और बीएसई स्मॉलकैप में 1.13 प्रतिशत की बढत रहीं। आईटीसी, जिंदल स्टील, हीरो होंडा, गेल और केयर्न एनर्जी निफ्टी के प्रमुख लूजर्स रहे। उधर, रिलायंस इंफ्रा, एसीसी, सिपला, ग्रासिम और रिलायंस पावर गेनर्स में प्रमुख रहे। दोपहर 1 बजकर 5 मिनट पर बीएसई का सेसेक्स 2 अंक की मामूली बढत के साथ 17,403 पर और एनएसई का निफ्टी 2 अंक नीचे 5,185 पर कारोबार कर रहा था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें