कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

वनडे रैंकिंग : भारत दूसरे नंबर पर बरकरार

दुबई। भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी जारी वनडे रैंकिंग में अपने दूसरे स्थान पर बरकरार है, साथ ही भारत भी टीम रैंकिंग में दूसरे नंबर पर बना हुआ है। इंग्लैड और पाकिस्तान के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज की समाçप्त के बाद जारी रैंकिंग में धोनी दूसरे, वीरेन्द्र सहवाग आठवें और सचिन तेंदुलकर दसवें स्थान पर बने हुए है। इनके अलावा कोई अन्य भारतीय बल्लेबाज टॉप बीस में नहीं है। बल्लेबाजी में दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स पहले और आस्ट्रेलिया के माइकल हसी तीसरे स्थान पर है। इंग्लैड के इयोन मोर्गन पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में 225 रन बनाने और निर्णायक मैच में नाबाद 107 रन की मैच विजयी पारी खेलने के बाद छह स्थान की छलांग के साथ 14वें स्थान पर आ गए। कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस दस स्थान की छलांग के साथ 15वें स्थान पर पहुंच गए है। गेंदबाजों में भारत के प्रवीण कुमार 11वें और हरभजन सिंह 18वें स्थान पर है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें