भारत समाचार
लोकसभा में आज फिर हंगामा, कार्यवाही सोमवर तक के लिए स्थगित

भाजपा के मुरली मनोहर जोशी और माकपा के बासुदेव आचार्य सहित कई सदस्यों ने प्रश्नकाल स्थगित कर यह चर्चा तुरंत शुरू कराने की मांग की सदन में हंगामे की स्थिति को देखते हुए लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने उनसे शांति बनाए रखने की अपील की। हंगामा रूकता न देख कुछ ही देर बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। सदन के पुन: बैठने पर यही नजारा रहा। विपक्षी दलों के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के सदस्य अध्यक्ष के आसन के सामने आ गए और गन्ना मूल्य नीति संबंधी अध्यादेश को वापस लेने की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे। विपक्षी सदस्य कानून वापस लो और विरोधी यह सरकार नहीं चलेगी जैसे नारे लगा रहे थे।




















