मेलबर्न। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में उपकप्तान के तौर पर लौटे माइकल क्लार्क की ख्वाहिश राष्ट्रीय टीम की कमान संभालने की है। बशर्त रिकी पोन्टिग खुद उनके लिए रास्ता साफ करे। पीठ के चोट के कारण इस साल चैम्पियंस ट्राफी और भारत दौरे से बाहर रहे क्लार्क 26 नवंबर से ब्रिसबेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में लौटे है। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह ट्वेंट 20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी से खुश हैं और यदि पॉन्टिग खुद कप्तानी छो़डने का फैसला लेते हैं तो दूसरे प्रारूप में भी टीम की कमान संभालना चाहेंगे।