कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बढती उम्र से कोई परेशानी नहीं : हैरिसन फोर्ड

लंदन, 16 सितंबर। हॉलीवुड अभिनेता हैरिसन फोर्ड को अपनी बढती उम्र को लेकर कोई चितां नहीं है। वह "इंडियाना जोन्स" श्रृंखला की पांचवी फिल्म में अभिनय करने की योजना बना रहे है। फिल्म में वह पुरातत्वविद् के रूप में नजर आएंगे। "कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम" के अनुसार फिल्म "इंडियाना जोन्स एंड द किंगडम ऑफ द क्रिस्टल स्कल" से अभिनय की दुनिया में वापसी करने के एक साल बाद ही 67 वर्षीय फोर्ड ने पांचवीं "डंडियाना जोन्स" फिल्म की योजना का खुलासा कर दिया है। फोर्ड कहते है कि नई इंडियाना जोन्स फिल्म के लिए पटकथा लिखी जा रही है।
स्टीवन स्पीलबर्ग, जार्ज जुकास और मेरे बीच इस पांचवी साहसिक फिल्म को लेकर सहमति बन गई है। यदि पटकथा अच्छी होनी तो मुझे इंडियाना जोन्स की पोशाक दोबारा पहनने में बहुत खुशी होगी।
फोर्ड 1981 में "इंडियाना जोन्स एंड द रायडर्स आफ द लॉस्ट आर्क" 1984 में "इंडियाना जोन्स एंड द टेम्पल ऑफ डूम" 1989 में "इंडियाना जोन्स एंड द लास्ट कूसेड" में काम कर चुके है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें