भारत समाचार
बर्फीली हवाओं ने रोहतांग पर आठ लोगों की जान ली

मारे गये लोगों में बिहारी तथा झारखंड के मजदूर है। उधर हरियाणा तथा पंजाब से अगले चौबीस घंटों के दौरान पाला पडने तथा शीत लहर की स्थिति बने रहने की संभावना है पश्चिमोत्तर क्षेत्र में न्यूनतम ताममान के सामान्य दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। श्रीनगर तथा भुंतर सर्वाधिक ठंडा रहा। हरियाणा मे तापमान पांच डिग्री तक लुढक गया है। नारनौल सामान्य से पांच डिग्री नीचे 6.0 डिग्री चला गया तथा रोहतक में पारा 6.2 डिग्री, करनाल 6.8 डिग्री, हिसार 9.9 डिग्री, अंबाला 8.3 डिग्री सैल्सियस रहा।



















