कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कर संग्रह प्राप्त कर लेंगे: राजस्व सचिव

नई दिल्ली। राजस्व सचिव सुनील मित्रा ने बुधवार को कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में 7.45 लाख करो़ड रूपये के कर संग्रह का लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा। भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा आयोजित एक सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए मित्रा ने कहा, ""हम इस साल का लक्ष्य पूरा कर लेंगे। इस साल का कर संग्रह काफी अच्छा रहेगा।""

उन्होंने कहा, अप्रत्यक्ष कर संग्रह में खासी वृद्धि हुई है। इससे 7.45 लाख करो़ड रूपये के कुल कर संग्रह का लक्ष्य पूरा करना आसान हो गया है। सीमा शुल्क, केंद्रीय उत्पाद शुल्क और सेवा कर को मिलाकर कुल अप्रत्यक्ष कर संग्रह इस साल के पहले पांच महीनों में 46 प्रतिशत बढ़कर 1,24,170 करो़ड रूपये हो गया है। बजटीय अनुमान के मुताबिक सरकार ने इस साल 3.16 लाख करो़ड रूपये के अप्रत्यक्ष कर संग्रह और 4.3 लाख करो़ड रूपये के प्रत्यक्ष कर संग्रह का लक्ष्य रखा है। अप्रैल से अगस्त के दौरान प्रत्यक्ष कर संग्रह 13.91 प्रतिशत बढ़कर 1,00,112 करो़ड हो गया।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें