कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

हाकी टीम के कप्तान की घोषणा जल्द की जाएगी : मट्टू

नई दिल्ली। हाकी इंडिया अध्यक्ष ए के मट्टू ने कहा कि राष्ट्रीय टीम के कप्तान की घोषणा जल्द की जाएगी। शुक्रवार को मट्टू ने पुणे में कही अपनी बात को दोहराते हुए यहां सवाददाताओं से कहा कि राज्यपाल सिंह को अगले महीने अर्जेटीना में होने वाले चैपियंस चैलेज टूर्नामेंट के लिए कभी कप्तान घोषित ही नहीं किया था। उन्होंने दावा किया कि इस टूर्नामेंट के लिए कप्तान की घोषणा जल्द की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में हाकी के प्रमुख कोच स्पेन के जोस ब्रासा ने घोषणा की थी कि राजपाल अर्जेटीना में होने वाले चैपियंस चैलेज टूर्नामेंट में लिए भारत के कप्तान होंगे लेकिन मट्टू ने लगातार दो दिन ब्रासा की बात को खारिज करते हुए यह दिखा दिया है। कि भारतीय हॉकी में तमाम गिरावट के बावजूद अभी सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें