भारत समाचार
बिहार : 250 क्विंटल अमोनियम नाइट्रेट बरामद

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार की देर शाम सासाराम में स़डक मार्ग से पांच क्विंटल अमोनियम नाइट्रेट ले जाते हुए दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दो लोगों की निशानदेही पर आज पुलिस ने बांसा गांव में छापामार कर एक गोदाम में 492 बोरो मे रखा करीब 250 क्विंटल अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया है। इस मामले में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर निवासी महेन्द्र सिंह पटेल और संतोष पटेल के अलावा रोहतास के मंतोष सिंह को गिरफ्तार किया गया है।




















