भारत समाचार
गन्ना मुद्दे पर आज फिर सर्वदलीय बैठक

हालांकि राजा ने यह भी कहा कि सरकार ने इस मुद्दे पर कोई अडियल रूख नहीं रखा है। इस मुद्दे को समग्र दृष्टि से देखे जाने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष को प्रस्ताव लाने की उम्मीद है लेकिन इस समय सरकार को आगे आना चाहिए। उल्लेखनीय है कि इस बैठक में वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी, संसदीय कार्यमंत्री पीके बंसल, कृषि मंत्री और राकांपा नेता शरद पवार, नेता प्रतिपक्ष लाल कृष्ण आडवाणी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरूण जेटली, सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव, रालोद मुखिया अजीत सिंह और आरएसपी के अबनी रॉय ने हिस्सा लिया।




















