कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भारत को पारगमन सुविधा देने के विरोध में जिया

ढाका। बांग्लादेश की विपक्षी नेता खालिदा जिया ने सरकार के उस फैसले का क़डा प्रतिरोध किया है, जिसके तहत भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों और अन्य राज्यों के बीच सामानों की ढुलाई बांग्लादेश की सीमा से होकर की जाएगी। रविवार को एक रैली में उन्होंने कहा कि भारत उसे पारगमन सुविधा के लिए कोई शुल्क नहीं देने वाला है।

समाार पत्र "डेली स्टार" में उनके हवाले से प्रकाशित किया गया है कि पहले तो भारत ने कहा कि इससे बांग्लादेश सिंगापुर हो जाएगा और करो़डों टका कमाएगा, लेकिन अब वह सुन रही हैं कि भारत पारगमन सुविधा के लिए कोई शुल्क नहीं देगा। उनके हवाले से कहा गया है कि वह सरकार की देश विरोधी गतिविधि का विरोध करने के लिए अपनी जान भी देने को तैयार हैं। खालिदा ने प्रधानमंत्री शेख हसीना के जनवरी में भारत यात्रा में भारत के साथ किए गए सभी समझौतों का विरोध किया है। इसके तहत पारगमन सुविधा, व्यापार और अपराधियों तथा धार्मिक कट्टरपंथियों के बारे में सूचनाओं के आदान-प्रदान से संबंधित समझौते शामिल हैं। दोनों देशों के अधिकारी अभी समझौते के विवरण तैयार कर रहे हैं। जिया दो बार पहले बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रह चुकी हैं। वे एक रैली में बोल रही थीं।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें