नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों में शनिवार को मुक्केबाजी की 52 किलोग्राम भार वर्ग की स्पर्धा में भारतीय मुक्केबाज सुरंजॉय सिंह सेमीफाइनल में प्रवेश कर गए।
सुरंजॉय ने मलेशियाई मुक्केबाज मोहम्मद सुबरी को 9-2 से हरा दिया। पहले दौर में 3-1 की बढ़त लेते हुए सुरंजॉय दूसरे दौर में और भी आक्रामक हो गए और उन्होंने छह अंक जो़ड लिए। सुरंजॉय ने कहा, ""मैंने जानबूझकर पहले दौर में रक्षात्मक रूख अपनाया ताकि मैं अपने प्रतिद्वंद्वी को टोह सकूं। मुझ पर कोई दबाव नहीं था और उसे हराने में मुझे कोई दिक्कत नहीं हुई। अब सेमीफाइनल में जीत की उम्मीद कर रहा हूं।"" 24 वर्षीय सुरंजॉय मणिपुर प्रांत से हैं और उनसे भारत को स्वर्ण पदक की उम्मीद है। इससे पहले मार्च में हुई राष्ट्रमंडल मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था।
भारत समाचार
मुक्केबाजी: सेमीफाइनल में पहुंचे सुरंजॉय





















