भारत समाचार
लंदन ड्रीम्स के नहीं चलने का दुख नहीं: असिन

बॉलीवुड में उनकी शुरूआत ही मिस्टर परफेक्शिनिस्ट आमिर खान के साथ हुई थीं, इसके बाद सलमान और अजय के साथ काम करना भी उनके लिए बहुत मायने रखता हैं। असिन ने साउथ इंडियन फिल्मों में भी कई बडे कलाकारों के साथ काम किया हैं, इसलिए अगर उनकी कोई फिल्म नहीं भी चलती हैं, तो भी वह इस बात से संतोष कर लेती हैं कि उन्हें इतने अच्छे लोगों के साथ काम करने का मौका तो मिला।




















