नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान शनिवार को एक आवारा कुत्ता दर्शकों के लिए कौतुहल का विषय बन गया। इतनी कडी सुरक्षा के बाद भी मैदान में आवारा कुत्ता आराम से घुस गया। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार को ट्रैक और फील्ड स्पर्धा के दौरान एक आवारा अंदर घुस आया। वहां तैनात वालंटियर्स उसे पकडने में जुट गए। आवारा कुत्ते के घुस जाने से और उसेपकडने की जद ने कुछ देर के लिए वहां कौतुहल का माहौल बना दिया। काफी मशक्कत के बाद कुत्ते को पकडकर बाहर निकाला गया।
भारत समाचार
सुनहरे बालों वाला कुत्ता पहुंचा राष्ट्रमंडल खेलों में





















