कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

रामगोपाल वर्मा नहीं बनाएंगे सरकार-3

मुंबई। निर्देशक रामगोपाल वर्मा का कहना है कि उन्होंने अभिनेता रणबीर कपूर से मुलाकात की हैं, लेकिन फिल्म "सरकार-3" बनाने में बारे में नहीं। रणबीर से उन्होंने कुछ अन्य संभावनाओं पर चर्चा की हैं। उनका अब और कोई "सरकार" फिल्म बनाने का इरादा नहीं हैं। हालांकि भविष्य में कुछ सोचा जा सकता हैं।
वर्मा ने अभिषेक और अमिताभ बच्चन को लेकर वर्ष 2005 में "सरकार" फिल्म बनाई थीं। उसकी अगली कडी उन्होंने फिर से पिता पुत्र की जोडी (अमिताभ और अभिषेक) को दोहराते हुए "सरकार राज" 2008 में बनाई। इसमें उन्होंने अभिनेत्री के तौर पर ऎश्वर्या राय बच्चान को लिया। वर्मा ने कहा कि मैं यह बात स्पष्ट कर चुका हूं। अब कोई और "सरकार-3" नहीं बनेंगी। फिल्म "सरकार राज" के साथ ही यह श्रृंखला खत्म हो चुकी हैं। हालांकि मैं यह बता देना चाहता हूं कि "सरकार" फिल्म बगैर बच्चन परिवार के बनाना एक कल्पना से परे होगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें