लंदन। मशहूर गायिका जेनेट जैक्सन ने उन खबरों को खारिज कर दिया है जिनमें कहा गया है कि उन्होंने अपने पुरूष मित्र विजाम अल माना से सगाई कर ली है।
वेबसाइट "कांटेक्ट म्यूजिक डॉट काम" के मुताबिक जेनेट ने कहा, ""वह निजता पसंद करने वाले इंसान हैं इसलिए हम अपने संबंधों को लेकर बातचीत नहीं करना चाहते। मैं केवल इतना कहना चाहती हूं कि यह संबंध बहुत महत्वपूर्ण है।"" इससे पहले जेनेट ने जर्मेने डुपरी के साथ सात वर्षो तक समय बिताया था।
भारत समाचार
सगाई की खबर से जेनेट का इंकार





















