कानपुर। डेढ साल से ज्यादा तक टीम से बाहर रहने के बाद मैदान में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज शांतकुमार श्रीसंत का पंजा कानपुर के ग्रीन पार्क में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत के तीन शतकधारियों पर भारी पडा। केरल एक्सप्रेस के नाम के नाम से मशहूर श्रीसंत ने श्रीलंका की पहली पारी में तूफनी गेंदबाजी करते हुए 75 रन पर पांच विकेट लिए और उनका यही प्रदर्शन अंत में उन्हें मैन ऑफ द मैच प्ररस्कार दिया गया। श्रीसंत ने श्रीलंका की दूसरी पारी में हालांकि 47 रन देकर एक विकेट लिया लेनिक पहली पारी ने उनके प्रदर्शन ने "मैच आफ द मैच" पुरस्कार के लिए तीन दावेदारों गौतम गंभीर, वीरेंन्द्र सहवाग और राहुल द्रविद्र का पीछे छो़ड दिया। गंभीर ने सर्वाधिक 167 रन बनाए और लगातार चार टेस्टों में चार शतक बनाने के सुनील गावस्कार और राहुल गावस्कर और राहुल द्रविड के भारतीय रिकार्ड की बराबरी की।