कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भारतीय हॉकी संघ का विलय

नई दिल्ली। केंद्रीय खेल और युवा मामलों के राज्य मंत्री प्रकाश बाबू पाटिल ने मंगलवार को बताया कि सरकार ने भारतीय हॉकी संघ (आईएचएफ ) को निर्देश दिया है कि चुनाव कराने से पहले वह भारतीय महिला हॉकी संघ (आईडब्ल्यूएचएफ ) के साथ अपने विलय के मुद्दे को सुलझा ले। पाटिल ने लोकसभा में पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ से संबद्घ होने के लिए पुरूष और महिला की एक एकीकृत संस्था होना कानूनी रूप से जरूरी है।
भारतीय महिला हॉकी संघ ने अपने विघटन और भारतीय हॉकी संघ (आईएचएफ ) में अपने विलय से संबंधित प्रस्ताव पारित कर दिया है। भारतीय हॉकी संघ ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसको देखते हुए भारतीय हॉकी संघ ने अपने संविधान में संशोधन कर लिए हैं और इन संशोधनों के पंजीकरण के लिए इसे रजिस्ट्रार ऑफ सोसाइटीज को सौंप दिया है। भारतीय हॉकी संघ के चुनाव उसके भारतीय महिला हॉकी संघ में विलय के पश्चात कराए जाएंगे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें