भारत समाचार
मनोज तिवारी पर नक्सली हमला, ड्राइवर ने बचाई जान

इसके बाद आनन-फानन में सीआरपीएफ के जवान वहां पर आ गए जिसके बाद मनोज तिवारी पूरी तरह से सुरक्षित हो पाए। जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने झारखंड में 48 घंटे का राज्यव्यापी बंद बुलाया हैं। ये बंद रात 12 बजे के बाद शुरू हो चुका हैं। बंद के दौरान नक्सलियों ने बोकारो जिले के दनिया और सिमडेगा के पास बानो में रेलवे ट्रैक उडा दिया। इससे रूट पर रेल ट्रैफिक में बाधा पडी हैं। राज्य में बंद को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था तगडी कर दी गई हैं। 2 दिसंबर को राज्य में होने वाले दूसरे दौर के मतदान को देखते हुए ये बंद काफी मायने रखता हैं। इस दौर का प्रचार 30 तारीख को खत्म हो रहा हैं। फिलहाल प्रचार का काम तेजी से चल रहा हैं और इस दौरान बंद से नेताओं के दौरों पर असर पड सकता हैं।




















