नई दिल्ली। शुक्रवार को रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म "गोलमाल 3" को अच्छी सफलता मिली हैं वहीं रोमांटिक फिल्म "एक्शन रिप्ले" को अभी दर्शकों का इंतजार है।
रोहित सेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म "गोलमाल 3" के बारे में दर्शकों ने अच्छी राय व्यक्त की है। एसआरएस सिनेमा के व्यापार प्रमुख अश्विनी सिंह ने कहा, ""गोलमाल 3 की कहानी अच्छी है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
इस कारण शो हाऊसफुल चल रहे हैं। यह अच्छा टाइम पास और पैसा वसूल फिल्म है।"" जी3एस सिनेमा के मालिक सतीश गर्ग ने कहा, ""गोलमाल 3 बहुत अच्छी चल रही है। 100 फीसदी सीटें भर रही हैं। एडवांस बूकिंग भी अच्छा चल रहा है। एक्सन रिप्ले भी ठीक-ठाक है लेकिन करीब 40 फीसदी सीटें ही भर रही हैं।
"" गोलमाल 3 में सेट्टी ने अभिनेत्री करीना कपूर के अलावा अभिनेता अजय देवगन, मिथुन चक्रबर्ती, कुणाल खेमू, तुषार कपूर, अरशद वारसी, जॉनी लीवर और रतन पाठक शाह को शामिल किया है। उधर, अक्षय कुमार और ऎश्वर्या राय अभिनीत एक्सन रिप्ले को दर्शकों का भरपूर साथ नहीं मिल रहा है। वैसे सिनेमा उद्योग से जु़डे लोगों का कहना है कि शनिवार से इस फिल्म को देखनों वालों की भी़ड जूट सकती है।
भारत समाचार
"गोलमाल 3" को मिली अच्छी शुरूआत





















